Chatra acid attack case-फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा

Chatra acid attack case-5 अगस्त को चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची और

उसकी मां पर एसिड अटैक के हाई प्रोफाइल मामले में

स्पीडी ट्रायल की अनुमति देने की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है.

मीडिया की सुर्खियां बनते ही इस मामले में पुलिस भी काफी सक्रिय नजर आ रही है.

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप और लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव के बाद पुलिस

सनकी संदीप भारती को स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलवाने की तैयारी कर रही है.

Chatra acid attack case-अंतिम चरण में हैं जांच की प्रक्रिया

एसपी राकेश रंजन ने कहा है कि मामले की जांच अंतिम चरण में है.

दोषी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य है. जिसे चार्जशीट के साथ कोर्ट भेजा जा रहा है,

ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके.

साथ ही पुलिस इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट भेजे जाने की भी अपील करेगी.

उन्होंने कहा है कि समाज में इस तरह के विकृत मानसिकता वाले लोगों के लिए कोई जगह हो सकती.

गौरतलब है कि 5 अगस्त को हंटरगंज थाना क्षेत्र में

एक सनकी प्रेमी ने घर मे सो रही नाबालिग और उसकी माँ पर एसिड अटैक किया था.

इस अटैक में नाबालिग का 45 प्रतिशत शरीर झुलस चुका है,

उसकी एक आंख भी खराब हो चुकी है, जबकि उसकी माँ को गंभीर जख्म हैं.

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था.

जबकि पीड़िता रिम्स में भर्ती कराया था.

जहां से मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया है.

रिपोर्ट- सोनू भारती

यूपीए प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल का दिलासा, जल्द होगी कार्रवाई

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...