India vs Sri Lanka: एशिया कप के ‘करो या मरो’ मैच में भारत के सामने श्रीलंका

Asia cup- सुपर 4 मुकाबले में आज ‘करो या मरो’ के मैच में भारत के सामने श्रीलंका होगा.

पाकिस्तान से सुपर 4 में हार के बाद टूर्नामेंट में बने रहने के लिए

भारत को आज का मैच हर हाल में जीतना होगा.

जहां तक भारत की बात है तो इस मैच में भारत फेवरेट के रूप में देखा जा रहा है,

लेकिन श्रीलंका की टीम को कम करके नहीं आंका जा सकता.

भारत के सामने श्रीलंका के किले को भेदने की चुनौती

भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती परफेक्ट इलेवन चुनने की है.

रविंद्र जडेजा के एशिया कप से बाहर होने के बाद

भारत को अपने कॉम्बिनेशन को फिर से देखने की जरूरत है.

क्या भारत आज के मैच में भी 5 गेंदबाजों के साथ जाएगा

जिसमें हार्दिक पांड्या भी शामिल या अक्षर पटेल को दीपक हुड्डा की जगह शामिल कर

एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ भारत मैच में उतरना चाहेगा?

क्या अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को आज मिलेगा मौका

एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को

आज यूजी चहल की जगह मौका दिया जाएगा?

जहां तक भारतीय बल्लेबाजी का सवाल है,

वहां शुरू के पांच बल्लेबाजों में कोई बदलाव होगा इसकी संभावना कम ही दिख रही है.

भारत के लिए अच्छी बात यह है उसके टॉप 3 बल्लेबाज

यानी रोहित शर्मा केएल राहुल और विराट कोहली लय में आ चुके हैं.

मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन शानदार

जबकि मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है.

ऋषभ पंत को अपने लय में लौटने की जरूरत है.

दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम किसी परिस्थिति से मैच में वापस लौटने का माद्दा रखती है.

लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जहां उसने 183 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया,

वहीं सुपर 4 के मैच में उसने अफगानिस्तान के 175 रनों को सक्सेसफुली चेज किया.

श्रीलंकाई टीम का हौसला छू रहा है आसमान

यही वजह है कि श्रीलंका की टीम का हौसला फ़िलवक्त आसमान छू रहा है.

मैच के पूर्व श्रीलंका के कप्तान डी शनाका ने कहा कि

‘उनकी टीम किसी भी लक्ष्य का पीछा करने में सक्षम है.’

जहां तक श्रीलंका की बल्लेबाजी का सवाल है तो असलंका को छोड़कर,

उसके सभी बल्लेबाजों ने अब तक टीम की जीत में उपयोगी योगदान दिया है.

कुशल मेंडिस, निशांका, गुणतिलका, भानुका राजपक्षे और

शानदार फार्म में है कप्तान शनाका

खुद कप्तान शनाका टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

वही श्रीलंका की गेंदबाजी का दारोमदार महीश तीक्ष्णा, फर्नांडो और हंसरंगा के ऊपर है.

तो कुल मिलाकर आज का मुकाबला रोचक होगा इसके सभी उम्मीद कर रहे हैं

और सभी भारतीय खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि करो या मरो के इस मैच में

भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेगी.

Saffrn

Trending News

मंत्री नहीं बनेंगे CM नीतीश, बिहार और संगठन के लिए करेंगे...

पटना : बिहार की राजनीति के 'चाणक्य' कहे जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में...

Bihar Crime Diary – 10 April 2026

Bihar Crime Diary - 10 April 2026 1. बक्सर: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने की धमकी, युवक गिरफ्तार बिहार पुलिस ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश...

Big Breaking: राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले CM Hemamt Soren, इन...

Jharkhand:  झारखंड की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज्य के CM Hemamt Soren...

CIA को मैसेज भेज PM को नुकसान पहुंचाने का दावा, बक्सर...

बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नुकसान पहुंचाने का दावा करते हुए विदेशी एजेंसी सीआईए को मैसेज भेजने के मामले में बक्सर पुलिस ने...

Uttar Pradesh Top 10 News – 10 April 2026

Uttar Pradesh Top 10 News - 10 April 2026 1. यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 10 अप्रैल को हुआ प्रकाशन निर्वाचन आयोग के निर्देश पर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img