Dhanbad- पुलिस इनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, दो गिरफ्तार

Dhanbad breaking- बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के सामने मुथुट फिनांस में डकैती करते लूटरों का पुलिस से मुठभेड़ हो गया.

इस मुठभेड़ में एक लटूरे का घटनास्थल पर ही मार गिराया गया, जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया.

अपराधियों की संख्या पांच बतलायी जा रही है, लेकिन दो अपराधी भागने में सफल रहें.

सभी लूटरे बिहार के लखीसराय जिले के हैं.

मुथुट फिनांस में डकैती की खबर सुन कर मौके पर पहुंची थी पुलिस

डकैतों के साथ एनकाउंटर की खबर पाकर मौके पर भारी जुट गयी.

पूरे इलाके को पुलिस छावनी  में तब्दील कर दिया गया है. फिंगर प्रिंट एक्पर्ट को भी बुलाया लिया गया है.

बतलाया जा रहा है कि ज्योंही बैंक मोड़ थाना प्रभारी को इस बात की सूचना मिली कि

डकैतों के द्वारा मुथुट फिनांस में डकैती की जा रही है, वह पैदल ही घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ें.

अभी वह डकैतों को देख ही पाते की सामने से गोलीबारी शुरु हो गयी.

इसके बाद एक-47 की एक से एक डकैत मारा गया, बाद में दो को जीवित गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन किसी प्रकार भागने में सफल रहें.  

लुटेरों ने बैंक के भीतर मुथुट फिनांस के मैनेजर विक्रम राज के साथ मारपीट भी की है.

हालांकि लूट को अंजाम देने में सफल नहीं रहे.

इसके पहले ही जेवर दूकानों में हाथ साफ कर चुके हैं डकैत

बता दें कि 2 दिन पूर्व ही बैंक मोड़ थाना और धनसर थाना के बीच गुंजन ज्वेलर्स में अपराधियों ने 50 लाख का जेवर को लूट लिया था.

उस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं.

लेकिन उस घटना के बाद अपराधियों का हौसला बढ़  गया और उनके द्वारा लूट की दूसरी घटना को अंजाम देने की कोशिश की गयी.

जिसमें ये एक अपराधी मारा गया जबकि दो गिरफ्तार किया गया.

तत्काल पकड़े गये अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.

माना जा रहा है कि जल्द ही दूसरे अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

रिपोर्ट- राजकुमार

Saffrn

Trending News

मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा...

गोपालगंज : जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना महम्मदपुर...

झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को मिली जान से मारने की धमकी,...

Giridih: बगोदर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।...

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग,...

भागलपुर : भागलपुर में एक भयावह सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक...

Dhanbad मंडल कारा में आईजी सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, सुरक्षा...

Dhanbad: धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को परखने के लिए जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।...

महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे...

मोतिहारी : महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन कल यानी चार अप्रैल को होना है। कार्यक्रम मोतिहारी के बापू सभागार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img