Araria- दलित बच्ची से दुष्कर्म- पुलिस ने फुलकाहा क्षेत्र में नाबालिग दलित बच्ची को अगवा कर
सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
यहां बतला दें कि 19 अगस्त की रात 5 को पांच अपराधियों ने
12 वर्षीय दलित बच्ची को पिकअप वैन से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.
स्पीडी ट्राइल चलाकर दी जायेगी सजा
अररिया एसपी अशोक सिंह ने बताया कि आरोपी मो. शहीद खान, मो. जावेद आलम और
मो. फकरु को बांका और मधुबनी से गिरफ्तार किया गया है.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा.
दलित बच्ची से दुष्कर्म–400 CCTV खंगालने के बाद मिली सफलता
इसके लिए अररिया और सुपौल के करीबन 400 CCTV फुटेज को खंगाला गया.
उसके बाद ही आरोपियों की संलिप्ता के संकेत मिले.
उसके बाद ही इन आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हुई,
अभी भी कई आरोपी फरार हैं, बहुत जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जायेगी.
एसपी अशोक सिंह ने कहा कि सभी आरोपी हरियाणा के हैं और मवेशी की तस्करी से जुडे हैं.
पुलिस की कोशिश सभी आरोपियों को स्पीडी ट्राइल चलवा कर सजा दिलवाने की होगी,
किसी भी हालत में दलित बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा,
जल्द ही दूसरे आरोपी भी गिरफ्तार कर लिये जाएंगे.
बगैर एसएससी के प्रोफेसर बन गये मंत्री रामानंद यादव, सुशील मोदी के गंभीर आरोप
Highlights

















