BJP: बीजेपी महिला मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, दीपक प्रकाश ने दिये टिप्स

BJP : बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से रांची में शुरू हो गया है.

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया.

जिसमें उन्होंने महिला मोर्चा को कई टिप्स दिये.

इन चीजों का जानने का मिलेगा अवसर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शविर में

बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान

महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों, भाजपा की विकास यात्रा,

देश और राज्य के प्रति उत्तरदायित्व और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जानने का अवसर मिलेगा.

bjp mahila morcha12 22Scope News

बीजेपी महिला मोर्चा: प्रशिक्षण शिविर में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान मौजूदा राज्य सरकार के

जनविरोधी नीतियों और महिलाओं से जुड़े अपराधों को रोकने में सरकार की विफलता पर भी चर्चा होगी.

bjp mahila morcha1 22Scope News

बीजेपी महिला मोर्चा: आरती कुजूर ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की

प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को

एक साथ रहने और एक-दूसरे के व्यक्तित्व को जानने का अवसर मिलेगा. इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल ग्यारह सत्र होंगे. प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी के भावी कार्यक्रमों के लिए तैयार करना है.

इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आज आम जनता मोदी सरकार के विकास के कार्यों को देख रही है.

मोदी सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को राहत दे रही है. कोरोना काल में केंद्र सरकार ने आम जनता को महामारी से बचाने का काम किया. इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन को लेकर जनता को जागरूक किया गया और बड़ी संख्या में वैक्सीन लोगों को लगाई गईं.

रिपोर्ट: मदन सिंह

बिहार में VB-G RAM G योजना से श्रमिकों को राहत, सभी...

 बिहार के सभी 38 जिलों में VB-G RAM G योजना के तहत कार्य विराम अवधि की रोक हटा दी गई है। बाढ़ और सुखाड़...

बिहार में 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का Life Verification पूरा, 13.57 लाख...

बिहार में 1.03 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है। 13.57 लाख लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है। जानें जिलेवार आंकड़े। Life...

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...