मुख्य सचिव ने कहा- 20 सालों के कार्यकाल में Bihar का हुआ है सर्वांगीण विकास

हाजीपुर : बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने आज हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सेफ्टी शू बनाने वाली कंपनी कॉम्पिटेंस एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। यह कंपनी रशियन सेना के लिए सेफ्टी शू की आपूर्ति करती है। साथ ही इस कंपनी द्वारा इंग्लैंड, नीदरलैंड और फ्रांस में भी सेफ्टी शू का निर्यात किया जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव के साथ योजना विकास विभाग के प्रधान सचिव सेंथिल कुमार, उद्योग निदेशक आलोक रंजन घोष के साथ कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम कंपनी के कटिंग पोर्शन का अवलोकन किया। इसके बाद स्टिचिंग, मोल्डिंग, कास्टिंग, सोलिंग और पैकेजिंग काउंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां कार्यरत कुछ कारीगरों से भी बातें की। उद्योग निदेशक ने मुख्य सचिव को इस कंपनी के बारे में जानकारी दी।यूनिट रिप्रेजेंटेटिव धनंजय कुमार पटेल ने बताया कि हाजीपुर में इस कंपनी में अभी 300 कारीगर कार्यरत हैं, जिसमें 200 महिला कारीगर हैं।

बताया कि हमारे सेफ्टी और फैशन शू का यूरोपियन देशों में काफी मांग है। कंपनी अपने विस्तार योजना के तहत ग्लव्स तथा कंप्लीट आर्मी ड्रेस भी तैयार करने जा रही है। इसके बाद यहां कार्यरत कार्यकारी कारीगरों की संख्या 300 से बढ़कर 900 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारे यहां जूते के निर्माण में इंपोर्टेड मशीन का इस्तेमाल होता है।

Indian Army 1 22Scope News

मुख्य सचिव ने कहा कि कंपनी भारतीय सेना और अपने देश में भी अपने प्रोडक्ट की खपत के अवसर को तलाशें। सरकार और जिला प्रशासन से है हरसंभव मदद मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी यूनिट के छत पर सोलर सिस्टम अधिष्ठापित कराएं। उन्होंने डीजीएम, बियाडा को निर्देश दिया कि वे पूरे हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया की साफ सफाई एवं रखरखाव के लिए लॉन्ग टर्म मेंटेनेंस के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह सभी यूनिट के साथ बैठक करें।

इंडस्ट्रियल एरिया में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) अरुण कुमार सिंह, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी नीरज, एसडीएम रामबाबू बैठा, डीजीएम आनंद कुमार और महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र स्नेहा सहित कंपनी के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Indian Army 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

बिहार में रोड, सड़क, बिजली और उद्योग का विकास तेजी से हुआ है – मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा

पिछले 20 वर्षों में बिहार में आमूल चूल विकास हुआ है। रोड, सड़क, बिजली और उद्योग का विकास तेजी से हुआ है। यह बातें बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के बाद बेला स्थित बैग क्लस्टर और टेक्सटाइल क्लस्टर का भ्रमण करने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही।

मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने कहा कि बिहार में जीविका समूह के 1500 CLF और 70 हज़ार VO के माध्यम से संगठित और सशक्त समूह के माध्यम से महिलाओं के आय में वृद्धि के साथ अधिक से अधिक रोजगार,मार्केटिंग और रॉ मटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे वह आत्मनिर्भर बन रही है।

Indian Army 2 22Scope News

मीणा ने यह भी कहा कि विगत वर्ष से उद्योग विभाग ने प्लग एंड प्ले साइट का निर्माण कर जीविका समूह को सस्ते दर पर जगह मिलना सुनिश्चित हुआ है,बैंकों से लोन की सुविधा के साथ साथ मार्केट लिंकेज कराने की कोशिश लगातार की जा रही है। मुख्य सचिव ने बैग क्लस्टर में काम कर रहे जीविका दीदियों से बात कर उनके अनुभव को जानने के साथ-साथ बिहार सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भरपूर तरीके से उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा के साथ उद्योग विभाग के निदेशक आलोक घोष, आयुक्त सरवानन मुरूगन और जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के अलावे विभिन्न विभागों के कई गणमान्य पदाधिकारी के साथ जीविका दिदिया मौजूद रही।

यह भी पढ़े : ‘नए साल में 15 अगस्त से पहले पटना Metro की मिलेगी सौगात’ 

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...