आयुष्मान से जुड़े अस्पतालों के बकाया भुगतान को लेकर हाईकोर्ट में याचिका

रांची : राज्य में आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के बकाया भुगतान नहीं होने और

राशि को समायोजित करने में हो रहे विलंब की जांच के लिए

झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. याचिका अशोक कुमार मिश्र ने दायर की है.

कई अस्पताल मरीजों का नहीं कर रहे इलाज

इसमें कहा गया है कि आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों को उनके बकाया राशि अस्पतालों को

बकाया भुगतान नहीं होने से कई अस्पताल अब इस योजना के तहत इलाज नहीं कर रहे हैं.

इस कारण राज्य की गरीब जनता को काफी परेशानी हो रही है और उनका जीवन प्रभावित हो रहा है.

अस्पतालों को नहीं हो रहा भुगतान

याचिका में कहा गया है कि अस्पतालों से भेजे गए दावे को भी लटकाया जा रहा है और

राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. अदालत से इस पूरे मामले की जांच कराने का आग्रह किया गया है

ताकि आम लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके और

गरीबों के लिए शुरू की गयी यह योजना सफल हो सके.

आयुष्मान: कंपनी के साथ करीब 600 करोड़ का एमओयू

बता दें कि आईएमए जिला अध्यक्ष डा. शंभू प्रसाद सिंह ने बताया था कि

बीमा कंपनियों को अगर भुगतान ही नहीं किया जाएगा तो कैसे अस्पतालों को भुगतान होगा.

उन्होंने बताया कि 22 सितंबर 2021 को बीमा कंपनियों के साथ करार समाप्त हो गया.

जिसके बाद सरकार को फिर एक साल के लिए एमओयू करना था,

लेकिन यह समय पर नहीं हो सका और एक्स्टेंशन पर चलता गया.

इसमें 11 फरवरी तक का समय निकल गया और एक्शटेंशन तक 198 करोड़ रुपए का

प्रिमियम कंपनियों पर बकाया हो गया. इसके एवज में सरकार ने कंपनियों को 70 करोड़ का प्रिमियम दिया.

जिसके बाद भी 128 करोड़ बकाया रहा.

इसके बाद अब इसी माह के 11 अप्रैल के बाद कंपनी के साथ करीब 600 करोड़ का एमओयू करार हुआ.

आयुष्मान: करीब 300 करोड़ से अधिक का बकाया

उन्होंने बताया कि मुताबिक करार के वक्त ही पहली किश्त का 45 प्रतिशत तक दिया जाना है. इसके अनुसार करीब 270 करोड़ में से सिर्फ 98 करोड़ प्रिमियम दिया गया.

इसके बाद नियम के अनुसार दूसरी किश्त छह माह के बाद 45 प्रतिशत और बाकी 10 प्रतिशत प्रिमियम दिया जाना है. इसे मिलाकर देखा जाए तो सितंबर से लेकर अब तक करीब 300 करोड़ से अधिक का बकाया है. ऐसे में कोई बीमा कंपनी कैसे अस्पतालों को भुगतान कर सकेगी.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Saffrn

Trending News

Digital Farming Mission: बिहार में गांव-गांव तैयार होंगे ‘डिजिटल कृषि योद्धा’,...

 बिहार सरकार गांव स्तर पर ‘डिजिटल कृषि योद्धा’ तैयार करेगी। किसानों को बिहार कृषि ऐप के जरिए मौसम, बाजार भाव, उर्वरक और सरकारी योजनाओं...

Crime Control Update: बिहार में अपराधियों पर सख्ती, 4 महीने में...

 बिहार में जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 7624 अपराधियों को सजा दिलाई गई। 453 को उम्रकैद, 253 को 10 साल या अधिक की...

Bihar Health System Monitoring: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कंट्रोल सेंटर से...

 बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कमांड कंट्रोल सेंटर से जिला अस्पतालों की लाइव मॉनिटरिंग की। मरीजों ने अस्पतालों की सुविधाओं और इलाज...

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img