कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, सीपी सिंह पर पिछड़ों का अपमान करने का लगाया आरोप

गिरिडीह: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टावर चौक पर सदन के अंदर भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ अपशब्द कहे जाने को लेकर सीपी सिंह का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सीपी सिंह हाय हाय, सीपी सिंह पिछड़ों का अपमान करना बंद करो, भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि सीपी सिंह का सदन में पिछड़ों को लेकर दिया गया बयान भाजपा की पिछड़ों के प्रति घटिया मानसिकता को दर्शाता है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सतीश केडिया ने कहा सदन के अंदर सीपी सिंह का मंत्री के खिलाफ टेम्पो एजेंट और पिछड़ा जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना यह दर्शाता है कि उनकी नजर में पिछड़ों की क्या हैसियत है। एक तरफ भाजपा के लोग प्रधानमंत्री को चायवाला चायवाला बोलकर पिछड़ों की सहानुभूति अर्जित करते नहीं थकते। वहीं एक पिछड़े व्यक्ति को मंत्री पद पर देख उन्हें पिछड़ा और टेंपू एजेंट कह कर संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने वाले सदस्य की सदस्यता सदन से रद्द की जाए। इस दौरान जिले के प्रमुख कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

रिपोर्ट- आशुतोष

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...