रांची : देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर अब राजनीति शुरू हो गई है.
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और निशिकांत दुबे के प्रकरण पर बंधु तिर्की ने गोड्डा सांसद पर
निशाना साधते हुए कहा कि देवघर डीसी पिछड़ी जाति से हैं
इसलिए उन्हें निशिकांत दुबे परेशान कर रहे हैं.
Deoghar DC पर राजनीति: जातीय दुर्भावना से ग्रसित हैं निशिकांत
झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि
झारखंड में UPA महागठबंधन की सरकार चल रही है.
यह सरकार जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए गंभीर है.
जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों को कार्य के लिए एक बेहतर माहौल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है.
लेकिन गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लगातार दुर्भावना से ग्रसित होकर
अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले देवघर उपायुक्त को परेशान किया जा रहा है.
निशिकांत दुबे जातीय दुर्भावना से ग्रसित हैं.
Delhi समेत Jharkhand में करते हैं राजनीतिक उद्दंडता
पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि निशिकांत दुबे पिछले कुछ सालों से लगातार
आईएस मंजूनाथ भजंत्री के हौसले को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं.
राजनीतिक उद्दंडता का परिचय देते हुए गोड्डा सांसद नियमों का पालन नहीं करते हैं
और दिल्ली समेत झारखंड में राजनीतिक उद्दंडता करते रहते हैं.
देवघर डीसी पर राजनीति : टीका टिप्पणी करने से बाज आए सांसद
बंधु तिर्की ने कहा कि अनुसूचित जाति के एक अधिकारी को इस तरीके से परेशान करना उचित नहीं है.
निशिकांत दुबे को चाहिए कि वाह अपने सांसद के कार्यकाल पर ध्यान दें और
झारखंड सरकार के कामकाज पर टीका टिप्पणी करने से बाज आएं.
झारखंड सरकार ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं कर सकती जो
प्रशासनिक कार्यप्रणाली की मर्यादा एवं संसदीय मर्यादा से परे हो.
देवघर डीसी पर राजनीति: नौकरशाहों के हौसले को कम नहीं होने देगी महागठबंधन की सरकार
झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि निशिकांत दुबे जिस तरीके का व्यवहार कर रहे हैं
वह संसदीय मर्यादा से परे है और लोकतांत्रिक शुचिता के खिलाफ है.
महागठबंधन की सरकार नौकरशाहों के हौसले को कम नहीं होने देगी और उनके साथ खड़ा रहेगी.
पिछले दिनों देवघर एयरपोर्ट पर जिस तरह की हरकत निशिकांत दुबे ने की है वह निंदनीय है.
रिपोर्ट: शाहनवाज



