रांची : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है। पांच दिनों का ये सत्र अबतक काफी हंगामेदार रहा है और आज भी हंगामा के पूरे आसार नज़र आ रहे हैं। विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार को बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के मुद्दे पर पार्टी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। सदन में भी बीजेपी इस मामले को जोर-शोर से उठाएगी । बीजेपी पहले से ही विधानसभा भवन में नमाज़ के लिए अलग कक्ष आवंटन को रद्द करने और नियोजन नीति में बदलाव की मांग कर रही है। इन्ही मुद्दो को लेकर बीजेपी ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया । पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने बीच में उन्हे रोका और इसी दौरान बैरीकेड तोड़ने पर लाठीचार्ज भी किया । पुलिस के लाठीचार्ज में बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए।

Advertisment
विधानसभा सत्र का आखिरी दिन
Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...
Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...
Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...
Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पटना में अटल बिहारी वाजपेयी की...
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में...

















