Ranchi- जयराम की बधाई –1932 का खतियान
और ओबीसी आरक्षण को कैबिनेट से मंजूरी मिलने की घोषणा के साथ झारखंड में जश्न की
शुरुआत को सेलिब्रेट करते हुए छात्र नेता जयराम महतो ने कहा है कि
इस जीत के जश्न का हकदार News 22 scope की टीम भी है.
News22scope को जयराम की बधाई
जयराम महतो ने कहा कि News 22 scope की टीम ने इस को प्रमुखता से उठाया और
झारखंड में राजनीतिक विमर्श का मुद्दा बनाया.
इस जनपक्षधरता की पत्रकारिता के लिए News 22 scope की टीम को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
लेकिन यह लड़ाई का अंत नहीं है, अभी हमें कई लड़ाईयां लड़नी है.
1932 की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में हर्ष की स्थिति
यहां यह बतला दें कि 1932 का खतियान को कैबिनेट की मंजूरी की खबर मिलते ही पूरे राज्य में हर्ष की स्थिति है.
लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं, अबीर और गुलाल उठाये जा रहे हैं.
पूरे राज्य से इस तरह की खबरें आ रही है.
News22scope को जयराम की बधाई
यह बताना भी जरुरी है कि News22scope शुरु से ही इस आन्दोलन के साथ खड़ी रही,
हर वह घटना जो इस आन्दोलन से जुड़ी थी, उसकी रिपोर्टिंग की गयी.
यही कारण है कि जयराम महतो ने भी आज इस बात को स्वीकार किया, वैसे News22scope इसे मात्र अपना सामाजिक दायित्व समझती है.
जश्न में डूबा झारखंड, होली दिवाली एक साथ




