Advertisment

नगर निगम के सफाईकर्मियों का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, कचड़े की दुर्गंध से स्थानीय लोग बेहाल

पटना: नगर निगम के सफाईकर्मियों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है, जिस कारण पूरे शहर में कचरे का अंबार लग गया है। कचड़े की बदबू से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं निगम सफाईकर्मी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए है। पटनासिटी के शिकारपुर चौक स्थित नाला पर गुरुवार को निगम गेट के सामने सफाईकर्मी प्रदर्शन करते हुए अपने मांगो को लेकर आवाज बुलंद की। सफाईकर्मियों ने बताया कि कोरोना काल में सभी लोग अपने घरों में बैठे हुए थे उस समय भी सफाईकर्मी सड़कों पर उतरकर साफ सफाई कर रहे थे।  उसके बावजूद भी निगम प्रशासन सफाईकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वहीं सफाईकर्मियों ने 10 वर्षो की सेवा पूरी करने वाले मजदूरों को परमानेंट करने की मांग की है और दैनिक मजदूरों को नियमित करने के साथ साथ समान काम का सामान वेतन की मांग की है।

रिपोर्ट-उमेश चौबे

Bettiah Basera 02 Scheme 2026: स्वतंत्रता दिवस पर भूमिहीन परिवारों को...

Bettiah Basera 02 Scheme 2026: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिले में भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात मिली। अभियान बसेरा-02 के...

Bhagalpur Independence Day 2026: महादलित टोला में प्रभारी मंत्री ने किया...

Bhagalpur Independence Day 2026: भागलपुर के बरारी पंचायत अंतर्गत झूलखुरिया गांव स्थित महादलित टोला में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम...

Gayaji Surendra Prasad Yadav News: 15 अगस्त पर गया से सांसद...

Gayaji Surendra Prasad Yadav News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने शनिवार को गया शहर स्थित अपने आवास...