पटना: नगर निगम के सफाईकर्मियों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है, जिस कारण पूरे शहर में कचरे का अंबार लग गया है। कचड़े की बदबू से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं निगम सफाईकर्मी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए है। पटनासिटी के शिकारपुर चौक स्थित नाला पर गुरुवार को निगम गेट के सामने सफाईकर्मी प्रदर्शन करते हुए अपने मांगो को लेकर आवाज बुलंद की। सफाईकर्मियों ने बताया कि कोरोना काल में सभी लोग अपने घरों में बैठे हुए थे उस समय भी सफाईकर्मी सड़कों पर उतरकर साफ सफाई कर रहे थे। उसके बावजूद भी निगम प्रशासन सफाईकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वहीं सफाईकर्मियों ने 10 वर्षो की सेवा पूरी करने वाले मजदूरों को परमानेंट करने की मांग की है और दैनिक मजदूरों को नियमित करने के साथ साथ समान काम का सामान वेतन की मांग की है।
रिपोर्ट-उमेश चौबे


















