मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने मार्क बाउचर

मुंबई : मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी और दुनिया भर में अपनी विकेट कीपिंग के लिए

प्रसिद्ध मार्क बाउचर को अपना हेड कोच नियुक्त किया है.

उनकी नियुक्ति आईपीएल 2023 से प्रभावी होगी. इसकी जानकारी आकाश अंबानी ने दी.

मुंबई इंडियंस: मार्क बाउचर का शानदार रहा करियर

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मार्क बाउचर का विकेट-कीपर, बल्लेबाज के रूप में एक लंबा और शानदार करियर रहा है.

एक विकेट-कीपर के तौर पर, टेस्ट में उनके नाम सबसे अधिक आउट करने का रिकॉर्ड है.

रिटायरमेंट के बाद वे दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष स्तर की एक क्रिकेट फ्रेंचाइजी ‘टाइटन्स’ के कोच के

रूप में काम कर रहे थे. उनके कोच रहते टीम ने पांच घरेलू खिताब जीते.

2019 में दक्षिण अफ्रीका ने मार्क बाउचर को हेड कोच बनाया, जहां उनके नेतृत्व में

टीम ने 11 टेस्ट, 12 एकदिवसीय मैचों और 23 टी20 मैचों में जीत हासिल की.

mark boucher1 22Scope News

एमआई के ब्रांड और विरासत को आगे बढ़ाएंगे मार्क बाउचर- आकाश अंबानी

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, मुंबई इंडियंस में

मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है.

मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और एक कोच के रूप में

उन्होंने अपनी टीम को कई जीत दिलाई हैं, मार्क एमआई के ब्रांड और विरासत को आगे बढ़ाएंगे.”

मुंबई इंडियंस: हर चुनौती के लिए मैं तैयार हूं- मार्क बाउचर

मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने कहा, “मुंबई इंडियंस के हेड कोच के

रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है. मुंबई इंडियंस की उपलब्धियों ने इसे दुनिया भर के खेलों में, एक सफल फ्रेंचाइजी की तरह स्थापित कर दिया है. मैं आने वाली हर चुनौती के लिए तैयार हूं. मुंबई इंडियंस, नेतृत्व और खिलाड़ियों की एक मजबूत यूनिट है और मैं इस यूनिट में अपना योददान देने को तैयार हूं.

एमआई की सेंट्रल टीम में महेला जयवर्धने और जहीर खान को मिली अहम जिम्मेदारी

बता दें कि हाल ही में एमआई ने वैश्विक क्रिकेट में अपनी पहचान को और मजबूत करने के उद्देश्य के एक सेंट्रल टीम बनाई है. इस सेंट्रल टीम में महेला जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बनाया गया है, तो वहीं जहीर खान को ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट नियुक्त किया है. महेला जयवर्धने ग्लोबल हेड ऑफ़ परफॉर्मेंस के रूप में दुनिया भर में क्रिकेट ऑपरेशंस को देखेंगे. साथ ही वे टीमों के मुख्य कोचों के साथ मिलकर टीमों में तालमेल को भी सुनिश्चित करेंगे. वहीं जहीर खान पर दुनिया भर में प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें संवार कर आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी होगी.

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...