mohali student news : आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाली छात्रा गिरफ्तार

निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा बनाती थी एमएमएस, स्टूडेंट्स का आरोप

Mohali : एक निजी यूनिवर्सिटी में आपत्तिजनक वीडियो बनाने और वायरल करने के बाद परिसर में

छात्रों ने जमकर हंगामा किया. जिसके बाद MMS बनाने वाली छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

बताया जाता है कि यूनिवर्सिटी परिसर में रात 2 बजे से शुरू हुआ बवाल सुबह तक चला.

यहां एक लड़की पर आरोप है कि उसने हॉस्टल की 5 से 6 छात्रों का नहाते वक्त

वीडियो बनाया और उसको अपने जान पहचान वाले लड़के के पास भेज दिया.

आपत्तिजनक वीडियो – 8 छात्राओं ने की खुदकुशी की कोशिश

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल के बाद

8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है. इनमें से एक की हालत नाजुक है.

इस मामले पर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा काटा.

इसके बाद एमएमएस बनाने वाली लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

आपत्तिजनक वीडियो – लंबे समय से छात्राओं का नहाते वक्त का बनाती थी वीडियो

पुलिस ने इस लड़की के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है.

बताया जा रहा है कि ये लड़की काफी लंबे समय से छात्राओं का नहाते वक्त का वीडियो बना रही थी

और अपने जानने वाले युवक के पास भेजती थी.

इस युवक ने ये वीडियो इंटरनेट पर डाल दिए थे जो वायरल हो गए.

जब छात्राओं ने अपने वीडयो इंटरनेट पर देखे तो वो दंग रह गईं.

शिकायत के बाद भी मैनेजमेंट ने नहीं की कोई कार्रवाई

वहीं, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट पर इस मामले को दबाने का आरोप भी लग रहा है.

छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत मैनेजमेंट से की थी लेकिन मैनेजमेंट ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की. इस बात से भड़के स्टूडेंट्स ने कल रात यूनिवर्सिटी का घेराव कर नारेबाजी की. हंगामा बढ़ता देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर बुलाया गया.

पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज

हंगामा इतना बढ़ गया कि सिक्योरिटी गार्ड ने मैन गेट बंद कर दिया और पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया. गुस्साए छात्रों ने पुलिस की पीसीआर वैन को ही पलट दिया और पुलिस को छात्रों पर लाठीचार्ज करनी पड़ी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का इस मामले पर कहना है कि जिस लड़के को वीडियो भेजे गए हैं, उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा. इंटरनेट से छात्राओं का वीडियो हटवाने के लिए पंजाब सरकार और पुलिस हरकत में आ गई है और साइबर सेल की मदद ली जा रही है.

गोड्डा कॉलेज के क्लर्क ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, छात्रा के साथ अश्लील बातें करना का था आरोप

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...