कोडरमाः तिलैया थाना क्षेत्र का बजरंग नगर में 3 दिनों से लापता 16 वर्षीय नाबालिक बच्ची का शव गुरुवार की सुबह घर के ही समीप एक कुएं से बरामद की गई।
घटना को लेकर मृतका के पिता राजू लाल ने बताया कि चांदनी कुमारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। तीन दिन पहले चिकित्सा करवा कर वापस लौटे थे। इसके बाद वह जरूरी काम से बाजार चले गए, मृतक चांदनी टहलने के लिए घर से निकल गई। जब देर शाम वापस नहीं लौटी तो खोजबीन शुरु हुई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिरकार बुधवार की शाम बच्ची का लापता होने की सूचना तिलैया थाना को दी गई। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे दूसरी बेटी घर के समीप स्थित खेत में गाय चराने गई थी। इसी दौरान उसने एक कुएं में अपनी बहन का शव तैरते हुए देखा।
शव बरामद होने की सूचना पर तिलैया थाना के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है।
रिपोर्टः अमित


















