रुपा तिर्की मामले की जांच करने सीबीआई की टीम साहिबगंज पहुंची

साहिबगंजः बहुचर्चित रूपा तिर्की मौत मामले की जांच करने सीबीआई की टीम साहिबगंज पहुंच गई। सीबीआई, पटना के स्पेशल क्राइम ब्यूरो ने मामले में प्राथमिकी दर्ज (कांड संख्या आरसी 0922021S 0002) कर लिया है। अब इस कांड का अनुसंधान सीबीआई की पटना स्थित विशेष अपराध ब्यूरो शाखा के डीएसपी गैरोला करेंगे।

सीबीआई की टीम ने साहिबगंज, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा से मुलाकात किया, इसके पहले सीबीआई की टीम ने साहिबगंज के थाना में दर्ज  प्राथमिकी को अपने कब्जे में ले लिया।

बता दें कि रूपा तिर्की मौत मामले में एक सितंबर को झारखंड हाई कोर्ट ने सीबीआई को जांच करने का निर्देश दिया था। मृतिका रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने हाई कोर्ट से मामले की जांच सीबीआई से करवाने का आग्रह किया था।

मृतिका के पिता का आरोप था कि उनकी बेटी रुपा तिर्की की हत्या हुई है। जबकि पुलिस उसे आत्म हत्या करार दे रही है। रूपा तिर्की का विसरा भी सुरक्षित नहीं गया।

रिपोर्टः अमन राय   

साहिबगंज में चला अवैध चिमनी भट्ठों पर प्रशासन का बुलडोजर

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...