Advertisment

एसआई रूपा तिर्की मामले में सीबीआई की पड़ताल, बैचमेट्स से की घंटों पूछताछ

साहिबगंज : दिवंगत महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले की सीबीआई जांच कर रही है. सीबीआई ने 26वें दिन मंगलवार को रूपा तिर्की की बैचमेट ईश्वरीय आशा बाड़ा व ममता बास्की से घंटों पूछताछ की. बताया जाता है कि दोनों हजारीबाग में किसी थाना में पदस्थापित है.

इसके पूर्व सोमवार को सीबीआई ने महिला थाना कांड संख्या 05/21 के गवाह व उसके आईओ नगर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार से पूछताछ की. बताया जा रहा है कि सीबीआई सुबह 8 बजे भरतिया कॉलोनी स्थित उक्त गवाह के घर पहुंची थी. जहां उससे घंटों पूछताछ की गयी. इसके उपरांत सीबीआई ने कांड के आईओ नगर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार से पूछताछ की.

महिला थाना प्रभारी के अंदर दर्ज हुए 11 मामलों पर फोकस कर रही सीबीआई ने अचानक रूपा तिर्की के दो बैचमेट को पूछताछ के लिए हजारीबाग से बुला लिया. ऐसा क्या हुआ कि सीबीआई ने मंगलवार को पूछताछ में यू टर्न के लिया. बताया जा रहा है कि सीबीआई कई प्लान पर एक साथ काम कर रही है. कहीं किसी लीड के मिलने पर सीबीआई अचानक मोड ऑफ इंवेस्टिगेशन को मोड़ लेती है. हालांकि उनका टारगेट सिर्फ रूपा की मौत मामले का उद्भेदन ही है.

रिपोर्ट : अमन

सिमडेगा मॉब लिंचिंग की हो सीबीआई जांच, मृतक के परिजनों को मिले 10 लाख मुआवजा- बाबूलाल

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...