2024 का आगाज है अमित शाह का दौरा -रविशंकर प्रसाद

Purnia –अमित शाह के दौरे से महागठबंधन में बेचैनी-

गृह मंत्री अमित शाह पार्टी की कोर कमिटि की बैठक में शामिल होने पूर्णिया आ रहे हैं.

लेकिन खलबली महागठबंधन के नेताओं में मची है.

यह बेचैनी समझ से परे है. यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री और  भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद का.

अमित शाह के दौरे से महागठबंधन में बेचैनी है-रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अमित शाह पूर्णिया की जनता से रूबरू होंगे.

जनसभा करेंगे इसके कारण महागठबंधन में भय दिख रहा है.

नहीं तो क्या कारण है कि बार बार यही सवाल उठाया जा  रहा है कि अमित शाह बिहार क्यों आ रहे हैं.

अमित शाह का किशनगंज दौरा 2024 और 25 का आगाज है. अमित शाह का दौरा तो एक शुरुआत है.

 रविशंकर प्रसाद ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर  भी तंज कसते हुए कहा कि

राजद सुप्रीमो बार-बार कहते हैं कि मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ी जाती थी.

यह उनका पुराना एजेंडा है. वह शुरू से यही सब करते  आ रहे हैं.

धार्मिक उन्माद फैलाने की राजनीति भाजपा नहीं करती, यह राजद का काम है.

वे लोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं, हमारा एजेंडा विकास का है.

किशनगंज का दौरा 2024 के चुनाव का पहला चरण होगा,

जहां लोगों को यह बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस प्रकार विकास की राजनीति की है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है,

इसमें अंदरूनी कलह देखने को मिल रही है. 

लेकिन यह अभी शुरुआत है, जिस तरीके से शिवानंद तिवारी ने आश्रम जाने की सलाह दी है उसका अंजाम कुछ और होने वाला है.

दुमका पीड़ित युवती के परिजनों को 28 लाख रुपये का चेक

ईडी के आरोप पत्र में राजनीतिक संरक्षण का उल्लेख-दीपक प्रकाश

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...