दुर्गा पूजा को लेकर राज्य सरकार असंवेदनशील- संजय सेठ

रांची : दुर्गा पूजा सहित राज्य के अन्य मुद्दों को लेकर सांसद संजय सेठ ने हेमंत सरकार को घेरा है.

वहीं कोरोना काल के दो वर्ष बाद रांची में भव्य दुर्गा पूजा होने की बात कही है.

प्रेस वार्ता के दौरान संजय सेठ ने कहा कि दुर्गा पूजा के प्रति राज्य सरकार असंवेदनशील है.

सरकार को इसमें कोई रूचि नहीं है. अगर सरकार ध्यान देती तो राज्य में और भव्य तरीके से

पूजा का आयोजन होता, लेकिन बीजेपी दुर्गा पूजा को भव्य तरीके मनायेगी.

दुर्गा पूजा: राज्य की स्थिति बद से बदतर

सांसद संजय सेठ ने कहा कि कोरोना कॉल के बीतने के बाद भी राज्य की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है,

लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधि व्यवस्था और लोक कल्याण के लिए किसी प्रकार की

कोई ठोस पहल नहीं कर रहे हैं. सांसद ने कहा कि आज जिस तरह का माहौल

राज्य में चल रहा है वह भय का माहौल है.

इस माहौल में राज्य सरकार के मुखिया और मंत्री और जिले के पदाधिकारी अपने जीवन जीने में मशगूल है,

लेकिन आम जनता को सड़क पर जलने के लिए छोड़ दिया है.

जिसकी जिम्मेवारी और सूध लेने वाला आज कोई नहीं है.

दुर्गा पूजा: नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें हेमंत सोरेन

संजय सेठ ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य व्यवस्था नहीं संभल रही है.

उनसे विधि व्यवस्था का देखभाल नहीं किया जाता है, तो वह सत्ता भाजपा को सौंप दें

और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर चले जाएं. शहर के कई सड़कों पर गढ्ढ़ा बना गया है.

ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

आरसीडी ने नहीं बनाया रोड

उन्होंने कहा कि रिंग रोड से रातू जाने वाली सड़क पर चार-चार फीट के गढ्ढे हो गये, उसे देखने से आपकी रूंह कांप जायेगी. इधर से कोई गाड़ी नहीं निकाल सकता है.

छह महीने पहले जब हमने आरसीडी को इसके बारे में बताया तो उसके बाद उस गढ्ढे को भर दिया गया, लेकिन सड़क नहीं बना. हालात ये है कि कोई भी इसमें डुबकी लगा सकता है.

ये एनएच का काम नहीं है, एनएच को जो करना था उसने कर दिया. लेकिन जो रोड बनना था वो अभी तक नहीं हुआ. रोड बनाने का काम आरसीडी को करना था लेकिन उसने अभी तक कोई काम नहीं किया.

रिपोर्ट: मदन सिंह

नेम प्लेट लगाने से संबंधित याचिका पर सुनवाई, HC ने राज्य सरकार के आदेश पर जताई नाराजगी

Raxaul Smack Seizure: रक्सौल में करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद,...

Raxaul Smack Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम...

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार में 16,500 करोड़ के निवेश की...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के बोधगया में बिहार...