रांची : बीजेपी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा
को अधिक से अधिक सीटें मिलेंगी.
इसके लिए संगठनात्मक मजबूती के लिए काम करना शुरू कर दिया है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मुझे झारखंड की जिम्मेदारी लोकसभा चुनाव के लिए दिया है.
इससे पहले बीजेपी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.
पूजा के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि
झारखंड में मेरा पहला दौरा है. अभी कार्यकर्ताओं से मिला हूं.
बीजेपी कार्यकर्ता रात के दो बजे भी कर सकते मैसेज
उन्होंने कहा कि देवघर से लेकर दुमका, बोकारो और धनबाद जिले में
अभी तक हमने कार्यकर्ताओं से परिचयात्मक बैठक की.
सभी से मैंने कहा कि संगठन को लेकर अगर रात के 2ः00 बजे भी उन्हें कोई मैसेज भेजेगा तो
हम इस पर जरूर सुझाव देंगे. इसके लिए मैंने अपना व्हाट्सएप नंबर दे दिया है,
और कहा है कि वह मुझे भेज दें मैं उसका अध्ययन कर उस पर काम जरूर करूंगा.

लोकसभा चुनाव हमारा टारगेट
झारखंड में आगामी 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल
लोकसभा चुनाव हमारा टारगेट है. लोकसभा में जीत हासिल करने के बाद हम विधानसभा चुनाव को भी देखेंगे.
मर्यादा का उल्लंघन न करे जेएमएम
बता दें कि जेएमएम ने कहा था कि झारखंड अब बीजेपी नेताओं के लिए टूरिस्ट प्लेस बनकर रह गया है.
जेएमएम के आरोप पर पलटवार करते हुए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि
मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि अपने भाषाओं को मर्यादित रूप से रखे, मर्यादा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए.
लोकसभा: संथाल पर खास फोकस
बता दें कि लक्ष्मीकांत वाजपेयी इन दिनों झारखंड दौरे पर हैं. वे धनबाद, बोकारो के बाद अब रांची पहुंचे. जहां भाजपा सांसद, विधायक समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.
रांची दौरे से पहले उन्होंने कहा था कि संथाल में भी बीजेपी का प्रदर्शन बेहतर हो, इसपर फोकस करना है. हालांकि 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं कई अन्य विवादित मुद्दों पर बात करने से लक्ष्मीकांत बाजपेयी बचते नजर आए.
उन्होंने बस इतना ही कहा कि झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति भाजपा के अनुकूल है.
1932 का फायदा किसे मिलेगा, इस बात पर उन्होंने कहा कि यह काल्पनिक प्रश्न है. बता दें, हाल ही में बीजेपी ने लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया है.
रिपोर्ट: मदन सिंह
योग शिक्षिका राफिया नाज ने थामा बीजेपी का दामन, कहा-बीजेपी की नीतियों से हूं प्रभावित-राफिया

















