लक्ष्मीकांत वाजपेयी बनाए गए झारखंड बीजेपी के प्रभारी

रांची. झारखंड में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बीजेपी का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वह पहले 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी थे। बता दें कि, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने झारखंड की 14 में से आठ सीटें जीती थीं। वहीं 2019 में पार्टी ने 11 सीटें जीती थीं।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी बनाए गए बीजेपी के प्रभारी

बता दें कि पार्टी ने हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और अब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने लक्ष्मीकांत वाजपेयी को  प्रदेश का प्रभारी बनाया है।

वहीं झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सत्ता परिवर्तन देखा गया। हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली। तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने सीएम आवास पर पूजा अर्चना की। इससे पहले सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम हेमंत ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार सम्भालने के बाद सचिवालय पहुंच अपने कार्यों का निष्पादन किया। झारखण्ड रुकेगा नहीं।’

बता दें कि 3 जुलाई 2024 चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने प्रदेश के नये सीएम के लिए राज्यपाल के पास दावा पेश किया है और उन्होंने गुरुवार को सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा था। हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने के बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।

Saffrn

Trending News

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी,...

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

शिक्षा के नाम पर वसूली, एडमिशन के लिए हेडमिस्ट्रेस ने मांगे...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरहुलिया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img