सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में भारी बारिश और बाढ़ के वजह से सांप निकल रहे है और कई लोगों को सांप ने काट लिया। सर्प दंश के शिकार हुए स्थानीय पीएससी में इलाज को लिए जाते है, लेकिन वहा इंजेक्शन तक नहीं है। अपनी जान बचने को लेकर निजी क्लिनिक जाते है। जिसका लेखा-जोखा नहीं मिल पाता है। ताजा मामला शहर स्थित सदर अस्पताल की है। जहां सर्प दंश के शिकार 16 मरीज भर्ती है जिसका इलाज चल रहा है। भर्ती मरीजों में अधिक संख्या महिलाओ की है।
पुरे मामले पर सदर अस्पताल के चिकित्सक नरेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में आयी बाढ़ से सर्प दंश की घटना लगातार वृद्धि हो रही है। अस्पताल में मरीजों संख्या बढ़ रही है। उन्होंने ने कहा गांव में अधिकतर लोग गर्मी के वजह से जमीन पर सोते है। सांप घर में प्रवेश कर काट लेता है। उन्होंने ने कहा कि बरसात और बाढ़ जैसे हालात में लोगो को जमीन में नहीं सोना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्प दंश के जितने भी मरीज अस्पताल में भर्ती कराया गया है उन सभी इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर है। कहा कि अस्पताल में सर्प दंश के लिए इंजेक्शन और दवाइयां उपलब्ध है किसी को घबराने जरूरत नहीं है।


















