Advertisement
Advertisement

कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन, 15 घंटे बाद भी ऑटो चालक का नहीं चला पता

रोहतास : जिला प्रशासन पुलिस से नाराज़ मंझुई गांव के ग्रामीणों ने सासाराम कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। दरअसल जिले के बड्डी थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक को मारपीट कर नहर में फेंकने का मामला सामने आया। ऑटो नहर के किनारे से बरामद कर ली गई, लेकिन ऑटो चालक की बरामदगी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यहां तक कि परिजनों के बार-बार अधिकारियों को फोन करने के बाद भी नहर में पानी बंद नहीं कराया गया। घटना के 15 घंटे बाद भी ऑटो चालक का पता नही चल पाया है।

शिवासागर प्रखण्ड के मझोई गांव निवासी पीड़ित नागा राम ने बताया कि उनका बेटा शिवशंकर राम ऑटो चलाता है। गुरुवार को वह दरिगांव से लौट रहा था कि ऑटो में सवार एक व्यक्ति से विवाद हो गया। जिसके बाद उस व्यक्ति ने उसके बेटे को मारपीट कर कोनकी नहर में फेंक दिया। इसकी सूचना उन्हें अन्य ऑटो चालकों ने दी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना बड्डी थाना को दी, जिस व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है उसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने ऑटो को नहर के किनारे से बरामद कर लिया हैं।

मामले में बड्डी थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है। कुछ लोगों द्वारा ऑटो चालक के नहर में कूदने की बात भी बताई गई है। ऑटो चालक के पिता की निशानदेही पर विश्वनाथ बिंद को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। नहर में पानी बंद करने के लिए विभाग को सूचना दी गई है।

रिपोर्ट : दयानंद तिवारी

Commercial Advertisment

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...

Jharkhand Road Accident: चौपारण की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा,...

 झारखंड के हजारीबाग स्थित दनुआ घाटी में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत और 14 घायल हो गये। पिता के अंतिम संस्कार के...