Advertisment

परमिट के लिए ऑटो चालकों ने जिला उपायुक्त से लगाई गुहार

धनबाद : पिछले कई महीनों से रूट परमिट नहीं मिलने से ऑटो चालक काफी परेशान हैं. नाराज ऑटो चालक सैकड़ों की संख्या में धनबाद जिला उपायुक्त से मुलाकात कर परमिट देने की गुहार लगाई है. ऑटो नहीं चलाने के कारण कई ऑटो चालक भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही परमिट नहीं दिया गया तो ऑटो चालक सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे.

दरअसल धनबाद में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने ऑटो की संख्या को निर्धारित करते हुए महज 26 सौ ऑटो को परमिट जारी करने का आदेश जिला परिवहन विभाग को दिया है. जबकि परिवहन विभाग ने  50 हजार से ज्यादा ऑटो चलाने के लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन कर रखा है. इससे ऑटो चालक अब परेशानी में पड़ गये हैं.

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...