Advertisment

करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में 2 कोयला कारोबारी गिरफ्तार

धनबाद : कोयलांचल के जानेमाने कोयला कारोबारी अनिल गोयल को बड़ा झटका लगा है।  5 करोड़ 36 लाख 96 हजार 878 रुपये का इम्पोर्टेड कोकिंग कोल का पैसा लेकर गलत कोयला भेज धोखाधड़ी के मामले में धनसार पुलिस ने कोलकाता के नरसिंह इस्पात के निदेशक अनिल गोयल और हेमंत गोयल को कोलकाता  से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पर कारोबारी व चिरपरिचित प्रतिद्वंद्वी दीपक सांवरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बता दें कि धनसार के रहने वाले कोल कारोबारी अनिल गोयल के भाई रतनजी रोड पुराना बाजार धनसार के रहने वाले प्रकाश कुमार अग्रवाल ने धनसार थाना में 19 अगस्त 2021 को डायमंड हैरिटेज 16 स्टैण्ड रोड फेयरली पैलेस बीबीडी बांग थाना हरे स्ट्रीट कोलकाता निवासी अनिल गोयल, हेमंत गोयल, दिनेश गोयल, भागलपुर बिहार का रहने वाले संजय कुमार पोद्दार, वर्धमान निवासी संजीव बोस और गोपालगंज बिहार के रहने वाले धर्मेंदर राय के खिलाफ एक सोची समझी साजिश के तहत विश्वास मे लेकर इम्पोर्टेड कोल का अग्रिम रूपया मंगाकर जालसाज़ी करने का मामला दर्ज कराया था।

वही अधिवक्ता विकास गवानिया ने बताया कि कि अनिल गोयल और हेमंत गोयल ऑस्ट्रेलियन कोक देने के बात कह कर बालू और मिट्टी देकर जालसाजी किया उसी मामले में धनसार पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

Jharkhand High Court: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार...

Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...

Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...