नीतीश-सोनिया मुलाकात पर नित्यानंद राय ने ली चुटकी

दे दे राम दिला दे राम देने वाला सीताराम- नित्यानंद राय

पटना : कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात और हरियाणा में

विपक्षी एकता में नीतीश कुमार के शामिल होने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चुटकी ली है.

उन्होंने कहा कि इस मुलाकात पर एक वाक्य याद आ रहा है- ‘दे दे राम दिला दे राम देने वाला सीताराम’.

ऐसी हालात हो गये हमारे नीतीश जी की. वे दर-दर घूम रहे हैं ऐसा दिन आ गया है.

मुलाकात: शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार का किया अपमान

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि शिवानंद तिवारी कह रहे हैं नीतीश कुमार आश्रम बनाइए.

ये नीतीश कुमार का अपमान है और ये अपमान उनके ही लोग कर रहे हैं.

एनडीए से नाता तोड़ने के कारण नीतीश कुमार के ऊपर से बिहार की जनता का भरोसा उठ गया है.

पीएफआई मामले का जल्द होगा खुलासा

12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली में पीएफआई हमले के मामले के खुलासे पर

नित्यानंद राय ने कहा कि इस मामले पर जांच चल रही है.

जांच पूरा होने के बाद मामले का खुलासा होगा.

प्रधानमंत्री जिस तरह से मन की बात लोगों के साथ करते हैं यह देश के लिए उदाहरण है.

मुलाकात: ललन सिंह को नहीं है अनुभव

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अमित शाह के ऊपर उठाए सवाल पर नित्यानंद राय ने कहा कि

ललन सिंह को किसी प्रकार का अनुभव नहीं है. इसलिए वह इस तरह की बात कर रहे हैं.

जल्द शुरू होगा पूर्णिया हवाई अड्डा का काम

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पूर्णिया हवाई अड्डे की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दे दी है.

पूर्णिया हवाई अड्डे के शुरू होने में जो देरी हो रही है वह जमीन अधिग्रहण से जुड़ा मामला है.

बिहार सरकार के निकम्मेपन के कारण जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा नहीं हो रहा है.

उन्होंने बिहार सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि

पूर्णिया हवाई अड्डे का काम जल्द से जल्द करें.

बाधक बनने की कोशिश ना करें. ये केंद्र सरकार की घोषणा है

और जल्द से जल्द पूर्णिया हवाई अड्डा का काम शुरू होगा.

रिपोर्ट: प्रणव राज

सोनिया से मुलाकात के बाद लालू नीतीश की हुंकार

इस मामले पर जदयू ने अमित शाह को बताया झूठा

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...