केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चीराग पासवान से की मुलाकात, कहा-चिराग एक मजबूत नेता

पटनाः एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच चिराग पासवान ने रविवार को अपनी पार्टी की बैठक बुलाई थी. इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चीराग पासवान से उनके आवास में मुलाकात की. मुलाकात के बाद नित्यानंद ने कहा कि चिराग पासवान का घर हमारा पुराना घर है. यहां हमारा पुराना संबंध है और सदा रहेगा. जब हमारी मुलाकात होती है तो अच्छी बात होती है. आज भी हुई है. भाजपा और रामविलास ने देश को अपनी सेवा से खुश रखने का काम किया है. उन्होंने कहा कि चिराग को मजबूत नेता है. चिराग पासवान अपने पिता के विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

महागठबंधन पर नित्यानंद राय ने कहा कि महागठबंधन प्रधानमंत्री के कार्य से घबरा चुकी है. महागठबंधन में घबराहट के कारण आपसी टकराव हो रहा है. विपक्षी नेता एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं. देश की जनता प्रधानमंत्री के लिए एकजुट हो चुकी है.

लालू यादव की चुनौती के बाद नित्यानंद राय ने जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की शक्ति होती है. भ्रष्टाचारी अपराधीकरण को बढ़ावा देने वाले को जनता पसंद नहीं करती है. विपक्षी दल सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए एकजुट है. जनता के लिए कोई एकजुटता नहीं है.

तेजस्वी प्रसाद के चार्जशीट पर नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी पर जो 4 सीट है, उसमें कोई दो राय नहीं है. भ्रष्टाचार अपराध करने वालों पर कानून अगर कार्रवाई कर रही है, तो उसमें गलत क्या है. बिहार में जंगलराज का माहौल बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधिक घटना काफी बढ़ चुकी है. 5 हजार से अधिक अपराधिक घटना 10 महीने की सरकार में हो चुकी है. बिहार में सुशासन की बात हो रही है यह सुशासन का राज है. नीतीश तेजस्वी को लेकर जो भी सोचे बिहार की जनता ने उनके बारे में सोच लिया है. सत्ता में फिर से नीतीश कुमार को नहीं लाना है. तेजस्वी प्रसाद यादव की नाकामियों के कारण उन्हें खुद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

 

Chas Gambling Den Raid : चास में जुआ अड्डे पर पुलिस...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...