मैं कोई शहर की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं हूं- मेयर आशा लकड़ा

रांचीः नगर निकायों में महापौर, नगर आयुक्त, अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारियों के बीच उठते रहे विवादों का समाधान के लिए नगर विकास और आवास विभाग द्वारा महाधिवक्ता से मांगी गई राय पर महाधिवक्ता द्वारा मंतव्य देते ही राजनीति तेज हो गई है।

सीएम एक छोटे से विधानसभा से जीतकर आते हैं, जबकि मेयर का क्षेत्र बड़ा होता है

रांची मेयर आशा लकड़ा ने महाधिवक्ता के मंतव्य पर तीखा हमला किया है। मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि मैं कोई शहर की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं, राज्य सरकार के अधिवक्ता की राय उनकी अपनी राय है, यह झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के प्रावधानों के विपरीत है और नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों से बाहर जाकर दिया गया है। आशा लकड़ा ने कहा कि जब तक मैं मेयर की कुर्सी पर हूं, तब तक झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के प्रावधानों का ही पालन करुंगी। झारखंड में ज्यादातर मेयर और उपाध्यक्ष भाजपा से हैं। इसलिए राज्य सरकार उन्हे परेशान कर रही है।

यही वजह है कि सरकार दलीय आधार पर नगर निगम का चुनाव नहीं कराना चाहती। सीएम एक छोटे से विधानसभा से जीतकर आते हैं, जबकि मेयर का क्षेत्र बड़ा होता है। सब कुछ राजनीति की भावना से ग्रसित होकर किया जा रहा है।

Ranchi Crime: कांके रोड पर घर के दरवाजे से महिला की...

 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में कांके रोड स्थित बसंत विहार में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पहुंची महिला की चेन झपट ली।Ranchi...

Bokaro Land Scam: 103 एकड़ वन भूमि की खरीद-बिक्री में बड़ा...

 बोकारो के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री मामले में CID ने शैलेश सिंह को जालसाजी का मास्टरमाइंड बताया...

Railway Recruitment 2026: ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1465 पदों पर भर्ती,...

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE 2026 के तहत ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन...