रांची-मेयर,आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम द्वारा वाटर चार्ज में की गई वृद्धि के विरोध में राजभवन के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग शामिल रहें.
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि वाटर चार्ज में वृद्धि को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना जनविरोधी है. नगर आयुक्त ने नगर निगम परिषद की स्वीकृति के बगैर राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को पिछली तिथि से जारी किया है. पूरे रांची में इसका विरोध किया जाएगा.
मौके पर मौजूद हटिया,विधायक नवीन जायसवाल ने कहा सरकार बार-बार जनता को महंगाई का तोहफा दे रही है. अलग-अलग चीजों में टैक्स की वृद्धि की जा रही है, इस पर खामोश नहीं बैठा जाएगा. सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा.
स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर रैयत कर रहे डालमिया सीमेंट के नए प्लांट का विरोध

















