Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोरे पर टंगा स्वास्थ्य विभाग, सुशासन की दारुण कथा

आराः सदर हॉस्पिटल में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर एक वृद्ध महिला को बोरे में टांग कर सीटी स्कैन के लिए ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक 82 वर्षीय महिला को बेहोशी की शिकायत थी। परिजनों ने आरा सदर हॉस्पिटल के इमरजेंसी में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन की सलाह दी। लेकिन, अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं रहने के कारण उस वृद्धा को बोरा फाड़ कर, उसमें टांग कर ले जाया गया। दिल को झकझोर देने वाली यह कहानी सिर्फ सदर हॉस्पिटल आरा की ही नहीं है, सूबे बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं का तकरीबन यही हाल है। यही कारण है कि महज एक दांत दर्द का इलाज के लिए सूबे के मुख्यमंत्री को दिल्ली जाना पड़ता है।

अन्दाजा लगाया जा सकता है कि जब शहर के बीच, प्रशासनिक अधिकारियों के नाक के नीचे सदर हस्पताल में एक स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं है तब सुदूरवर्ती गांवों में स्वास्थ्य की क्या बुनियादी सुविधा होगी। जबकि अस्पाताल प्रबंधन आरोपों को नकारते हुए कह रहा है कि अस्पताल में स्ट्रेचर की कोई कमी नहीं है।

रिपोर्टः नेहा गुप्ता

‘दारु ही तो पी है, चोरी तो नहीं की है’  दारुबाज शिक्षक की दास्तान

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

गिरिडीह की ऐतिहासिक गौशाला में केंद्रीय मंत्री का आगमन, गौसेवा के...

गिरिडीह: गिरिडीह की उपनगरी पचंबा स्थित ऐतिहासिक श्री गोपाल गौशाला में आयोजित 129वें गोपाष्टमी मेले की रौनक लगातार बढ़ रही है। मेले के चौथे...

झारखंड की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील! 375 करोड़ में बिका...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र न्यूक्लियस मॉल का सौदा 375 करोड़ रुपये में पूरा हो गया है। सर्कुलर रोड स्थित...

दरभंगा में पासपोर्ट सेवा केंद्र का बदला पता, 23 नवंबर से...

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने दरभंगा...