IAS पूजा सिंघल की बिगड़ी तबियत, रिम्स में भर्ती

सीने में दर्द की शिकायत के बाद कराया गया भर्ती

रांची : निलंबित IAS पूजा सिंघल की तबियत बिगड़ गई. जिसके बाद होटवार जेल प्रशासन ने

उन्हें रिम्स में भर्ती कराया है. सीने में दर्द और सांस लेने में समस्या बताई जा रही है.

रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ प्रकाश कुमार की देखरेख में पूजा सिंघल की

जांच और इलाज किया जा रहा है. फिलहाल ईसीजी और ईको की जांच किया गया है.

बुधवार को कुछ और पैथोलॉजिकल जांच होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

और उन्हें होटवार जेल वापस नहीं भेज कर रिम्स के पेइंग वार्ड में एडमिट कर दिया गया है.

पूजा सिंघल की जांच समय रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ खुद मौके पर मौजूद थे.

व्हील चेयर पर बैठाकर अस्पताल ले जाया गया

बता दें कि मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले में पूजा सिंघल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जेल में बंद थीं.

तबियत खराब होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया.

इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने उनका इको टेस्ट समेत कई अन्य जांच कराई है.

चलने-फिरने में असमर्थ पूजा को व्हील चेयर पर बैठाकर अस्पताल के उपचार रुम ले जाया गया.

IAS पूजा सिंघल: अस्पताल पहुंचे परिजन

पूजा की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचने लगे.

उनके पति अभिषेक झा अपने अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे है.

रांची रिम्स सीनियर डॉक्टर प्रकाश कुमार उनका इलाज कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि पूजा की मेडीकल जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का मालूम हो सकेगा.

छुट्टी के बाद होगी जमानत पर सुनवाई

हाईकोर्ट के जस्टिस अंबुजनाथ की अदालत ने आरोपी पूजा सिंघल की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई की. ईडी की दलील सुनने के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई दुर्गापूजा अवकाश के बाद करने की बात कही.

IAS पूजा सिंघल: ईडी ने किया था गिरफ्तार

मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले के मामले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को ईडी ने 11 मई को गिरफ्तार किया था. तभी से पूजा सिंघल जेल में बंद है. हालांकि, पांच जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए पूजा सिंघल को हिरासत में लिया था. अहम सबूत मिलने पर ईडी ने उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन सिंह, खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता रामविनोद सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता राजेंद्र जैन समेत अन्य से भी पूछताछ की थी. उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार के यहां से ईडी ने 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया था.

रिपोर्ट: शाहनवाज

रिम्स रांची में मरीजों को नही मिल पा रहा समय पर ब्लड

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...