Advertisment

अलग-अलग जगहों से 50 IED बरामद, पुलिस ने किया निष्क्रिय

सरायकेला : जिले में सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से सरायकेला जिले के दलभंगा ओपी अंतर्गत निमडीह- पाण्डबुरु से कूदाहातु जाने वाली जंगली कच्ची पहाड़ी के रास्ते मे सीरीज में लगे 25 केन बम बरामद किए है प्रत्येक का वजन 3 से 5 किलोग्राम है।

वही पुलिस को रूगुडीह से डोडारदा जाने वाली जंगली कच्ची पहाड़ी रास्ते मे भी सीरीज में लगे करीब 25 केन बम मिले है। सभी केन बम का वजन 2 से 3 किलोग्राम है। अभियान के दौरान बरामद I.E.D को बम निरोधक दस्ता के द्वारा सावधानी पूर्वक विनष्ट कर दिया गया। सरायकेला के एसपी आनंद प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि I.E.D बम से सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए अनल दा के दस्ता के द्वारा प्लान्ट किया गया था, जिसे समय रहते बरामद कर विनष्ट कर दिया गया, अन्यथा पुलिस पार्टी और ग्रामीणों को भारी जान माल की क्षति हो सकती थी। उन्होंने अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों ओर कर्मियों को पुरस्कृत करने की भी बात कही।

रिपोर्ट : गुलाम रब्बानी

Jharkhand High Court: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार...

Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...

Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...