जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम, फायरिंग और गोलीबारी के बाद दहशत का माहौल

जमशेदपुर: शहर में अपराधी इतने बेलगाम हैं की प्रशासन का डर उन्हे नहीं है। 24 घंटे में शहर के 2 इलाकों में फायरिंग कर अपराधियों ने दहशत फैला दी है। 24 घंटे पहले बागबेरा में हुए गैंगवार में 2 अपराधी घायल हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं आजाद नगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित रोड नंबर 1 में मॉल के निर्माण में लगे मजदूरों को धमकाते हुए दो अज्ञात अपराधियों ने हवा में फायरिंग की। फायरिंग के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। मॉल निर्माण में लगे मजदूर गोली चलने के बाद दहशत में है। हालांकि मॉल के संचालक मौके पर पहुंच पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। वैसे गोली क्यों चली पुलिस बताने को तैयार नहीं है और ना ही मॉल के मालिक कुछ बता रहे हैं। इतना तो जरूर है की शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है।

रिपोर्ट-लाला जबीन

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...