धनबादः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक में भाग लेने धनबाद में पहुंचे। डॉ मोहन भागवत के धनबाद आने की सूचना पर जिला पुलिस हाई अलर्ट पर थी। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे और सड़कों पर जांच अभियान भी चलाया।
बता दें कि राजकमल स्कूल में तीन दिवसीय प्रांतीय प्रचारक बैठक में देश भर से लगभग 100 प्रांत प्रचारक शामिल हो रहे हैं।
रिपोर्टः राजकुमार


















