अवैध कोयला मामला : भाजपा नेता व झारखंड बंगाल के बड़े कोल कारोबारी मैनेजर राय पर प्राथमिकी दर्ज

7944 टन कोयला हुआ सीज

संचालक समेत सभी निदेशकों पर दर्ज हुई प्राथमिकी, नहीं दिखा पाए माइनिंग चालान

एडीएम विधि व्यवस्था डॉ कुमार ताराचंद, एसडीएम पीके तिवारी कर रहे थे छापेमारी की अगुवाई

कोयले की वास्तविक मात्रा में मिली काफ़ी भिन्नता

धनबाद : अवैध कोयला तस्करी के संबंध में भाजपा नेता व झारखंड, पश्चिम बंगाल के बड़े कोल कारोबारी मैनेजर राय उर्फ परमेश्वर राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। इन पर भठ्ठे में अवैध कोयला खापने का आरोप है। प्राथमिकी गोविंदपुर थाने में दर्ज हुई है।

अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था डॉ. कुमार ताराचंद की अगुवाई में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला ख़ान पदाधिकारी अजीत कुमार, अंचलाधिकारी गोविंदपुर, ख़ान निरीक्षक सुनिल कुमार एवं दिलीप कुमार द्वारा संयुक्त रूप से गोविंदपुर अंचल के बरवा पूर्व में अवस्थित हार्ड कोक भट्ठे की जांच की गई। जांच के दौरान संचालक परमेश्वर राय उर्फ़ मैनेजर राय मौजूद थे।

जांच के क्रम में पाया गया कि भट्ठा संचालक द्वारा स्टॉक पंजी एवं जिला खनन कार्यालय में दाखिल मंथली रिटर्न में अंकित कोयले की मात्रा एवं वास्तविक मात्रा में काफ़ी भिन्नता है।

7944 टन मिला अवैध कोयला

भट्ठा परिसर में 15,909 टन के स्थान पर मात्र 7944 टन कोयला पाया गया। इस प्रकार 7962 टन कोयला कम पाया गया। साथ ही साथ भट्ठा में पाए गए कोयले के परिवहन चलाने की माँग किए जाने पर भट्टा संचालक मैनेजर राय द्वारा राजस्व भुगतान से संबंधित माईनिंग चालान नहीं दिखाया गया। जिससे जांच दल को स्पष्ट हुआ कि भट्ठा संचालन में भारी अनियमितता बरती जा रही है तथा खनन राजस्व की भारी क्षति पहुंचाई जा रही है।

अपर ज़िला दण्डाधिकारी विधी व्यवस्था के निर्देश पर तत्काल जिला ख़नन पदाधिकारी एवं खान निरीक्षक सुनिल कुमार, दिलीप कुमार द्वारा स्थल पर उपलब्ध 7944 टन कोयले को सीज करते हुए हार्ड कोक भट्टा संचालक मैनेजर राय एवं अन्य सभी डायरेक्टर तथा कोयले के ख़रीद बिक्री में संलिप्त अन्य अवैधकर्ताओ के विरुद्ध गोविंदपुर थाना में कुल 42 पन्नों की प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

चर्चित कोयला कारोबारी मैनेजर राय गिरफ्तार

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img