Patna- कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में राजनीति तेज है,
जहां सत्ता पक्ष की ओर से इसे सामान्य बात बतायी जा रही है,
वहीं विपक्ष इसे मुद्दा बनाने पर तुला नजर आ रहा है,
सुधाकर सिंह के सहारे नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है.
कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को मिला विपक्ष का साथ
जदयू के उपेन्द्र कुशवाहा ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे को बेहद सामान्य प्रक्रिया बतलाया है,
उन्होंने कहा है कि यह सब तो चलते ही रहता है,
खुद कृषि मंत्री सुधाकर सिंह भी तो अपना इस्तीफा चाह रहे थें,
लेकिन लगे हाथ उपेन्द्र कुशवाहा यह भी कहने से नहीं चुकते
कि बहुत संभव है कि उनसे इस्तीफे की मांग की गयी होगी,
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या उपमुख्यमंत्री की ओर से इस्तीफा मांग गया होगा,
इस मुद्दे को बेवजह तिल का तार करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए.
कृषि विभाग में चल रहा है नेक्सस
वहीं भाजपा इसमें सरकार को घेरने का एक मौका देख रही है,
भाजपा प्रदेश अघ्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि ‘बिहार में कृषि विभाग के अधिकारी एक हॉलसेलर के साथ मिलकर एक नेक्सस चला रहे थे. कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसके बाद ही उन्हे इस्तीफा देना पड़ा था. लोजपा(आर) ने सुधाकर सिंह के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. सरकार का अंत होना तय है.
Highlights







