RJD MLA सुधाकर ने 3 कृषि रोड़ मैप को लेकर खड़ा किया सवाल

पटना : राजद के विधायक व पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज कृषि रोड मैप को लेकर अहम प्रेसवार्ता की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राजद कोटा के मंत्रियों के विभागों की जांच करने के आदेश के बाद बिहार के सियासत गरम है। अब राजद ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजद विधायक पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने तीन कृषि रोड़ मैप को लेकर सवाल खड़ा किया है।

सुधाकर सिंह ने कहा है कि तीन कृषि रोड मैप पर बिहार सरकार तीन लाख 10 हजार करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है, लेकिन किसने की आमदनी अब तक नहीं बढ़ी है। सुधाकर ने कहा कि हम जब कृषि मंत्री थे तब हमने मुख्यमंत्री सीमांग की थी कि तीन कृषि रोड मैप पर जो पैसा खर्च हुआ है। उसकी जांच हो ताकि जो गड़बड़ी की हो उसे पर कार्रवाई की जाए, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच का आदेश नहीं देते हैं कारण कि वह खुद इस मामले में सलिप्त हैं।

सुधाकर सिंह ने सरकार द्वारा जांच के आदेश दिए जाने पर कहा कि बेशक मुख्यमंत्री जांच करवाई। लेकिन राज सरकार खुद जांच ना करें कोई थर्ड पार्टी से जांच करवाई तब दूध का दूध और पानी का पानी होगा। उन्होंने सृजन घोटाले से लेकर बालिका गृहकांड का भी जिक्र किया है। सुधाकर सिंह ने मांग की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थर्ड पार्टी से जांच करवाए। जो राज्य के बाहर से हो या चाहे वह सीबीआई ही क्यों ना हो। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से बिहार में कृषि रोड मैप की शुरुआत हुई है तब से किसानों की उपज कम होती गई। सब्सिडी के नाम पर बहुत सारे धांधली कृषि विभाग में हुई है।

वहीं कृषि रोड मैप के साथ सुधाकर सिंह ने बिहार में मंडी कानून को लेकर भी राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में मंडी कानून लागू करने के लिए हम बिहार के हर जिले का दौरा कर रहे हैं। किसानों के साथ मंत्रणा कर रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैट भी बिहार में लगभग दो दर्जन से अधिक जनसभा कर चुके हैं। सभी किसानों की एकमत बन जाएगी तो निश्चित पटना के गांधी मैदान में मंडी कानून को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...