डिस्कस थ्रो के फाइनल में पहुंची कमलप्रीत कौर, अनुभवी सीमा पूनिया चूकीं

टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक में भारत को एक और पदक की आस जगी है। महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत की कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में जगह बना ली है। कमलप्रीत ने अपनी तीसरे प्रयास में 64 मीटर का थ्रो फेंका जो क्वालिफिकेशन मार्क भी था। वहीं अनुभवती सीमा पुनिया चूक गईं।

कमलप्रीत ने पूल बी में पहले प्रयास में 60.29, दूसरे में 63.97 और आखिर में 64 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं पूल ए में सीमा पूनिया का पहला प्रयास अवैध रहा। दूसरे प्रयास में उन्होंने 60.57 और तीसरे में 58.93 मीटर का थ्रो फेंका। अब फाइनल दो अगस्त को होगा

क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहने वाली अमेरिका की वालारी आलमैन के अलावा वहह 64 मीटर या अधिक का थ्रो लगाने वाली अकेली खिलाड़ी हैं। दोनों पूल में 31 खिलाड़ियों में से 12 ने क्वालिफाई किया। वहीं सीमा पूनिया पूल ए में 60.57 मीटर थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहीं।

बता दें कि कमलप्रीत कौर पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले से आती हैं। उन्होंने पटियाला में आयोजित 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियशिप में अपने पहले और एकमात्र प्रयास में 65.06 मीटर चक्का फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए अपना टिकट बुक किया था।

Saffrn

Trending News

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...

बच्चों को पीने के पानी के लिए पार करना पड़ता है...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के नोनफरवा स्थित राजकीय उत्क्रमित एवं उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img