Advertisment

क्यों खास है मोहन भागवत का झारखंड दौरा ?

धनबाद : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत के तीन दिवसीय प्रवास का आज दूसरा दिन है। राजकमल स्कूल में तीन दिवसीय प्रांतीय प्रचारक बैठक में देश भर से 100 प्रांत प्रचारक शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार की बैठक में आदिवासी बहुल इलाकों में संघ की गतिविधियों को तेज करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही राष्ट्रवादी विचारधारा से विद्यार्थियों एवं युवाओं को संघ से जोड़ने पर बल देने पर विचार-विमर्श हुआ। 2025 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होंगे । इसको लेकर भी आगे की योजनाओं पर चर्चा हो रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत की झारखंड यात्रा को वैसे तो संघ के रूटीन कार्यक्रम का एक हिस्सा बताया जा रहा है। लेकिन राजनैतिक हलकों में इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक मेंआदिवासी बहुल इलाकों में संघ की गतिविधियों को तेज करने और विद्यार्थियों एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने के निर्देश के खास निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। इसकी बड़ी वजह ये भी है कि बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल भी बैठक में शामिल हैं। राजनीति के जानकार इसे मिशन 2024 के तौर पर देख रहे हैं।

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Jharkhand High Court: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार...

Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...

Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...