प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
आरा- भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र का जमुनीपुर गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि हथियारबंद अपराधियों ने मड़ई में सो रहे बुजुर्ग पुजारी को गोली मारकर हत्या दी। घायल पुजारी ने इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। गोली मृतक के बायें साइड सीने में मारी गई थी।
सूचना मिलते ही हसन बाजार ओपी इंचार्ज शिवेन्द्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र का मुंजी गांव का रहने वाला था। कई वर्षों से हसन बाजार ओपी क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में अपने ससुराल में रह पूजा और झाड़-फूंक किया करता था।
रिपोर्ट-नेहा गुप्ता
Highlights

















