पीरो थाना क्षेत्र में पुजारी की गोली मार हत्या

आरा- भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र का जमुनीपुर गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि हथियारबंद अपराधियों ने मड़ई में सो रहे बुजुर्ग पुजारी को गोली मारकर हत्या दी।  घायल पुजारी ने इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। गोली मृतक के बायें साइड सीने में मारी गई थी।

सूचना मिलते ही हसन बाजार ओपी इंचार्ज शिवेन्द्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र का मुंजी गांव का रहने वाला था। कई वर्षों से हसन बाजार ओपी क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में अपने ससुराल में रह पूजा और झाड़-फूंक किया करता था।

रिपोर्ट-नेहा गुप्ता

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...