Advertisment

Rohtas: एसिड अटैक का आरोपी गिरफ्तार

रोहतास : एसिड अटैक का आरोपी- जिले के बिक्रमगंज थाना अंतर्गत शिवपुर में पिछले दिनों

मां, बेटा और बेटी पर तेजाब फेंकने के आरोपी को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुर गांव के ही एक युवक ने

आपसी विवाद को लेकर गांव के एक महिला तथा उसके पुत्र पुत्री पर तेजाब फेंका था.

जिसमें महिला के पुत्र एवं पुत्री झुलस गए थे.

एसिड अटैक का आरोपी के पास से पुलिस ने बैटरी सहित अन्य सामग्री बरामद की है.

एसिड अटैक का आरोपी: 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन

एसपी ने बताया कि मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कांड दर्ज करने के 24 घंटे के

अंदर उद्भेदन कर युवक को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अभियुक्त शिवपुर गांव के रामलाल साह के पुत्र सुमंत साह है.

उसके पास से पुलिस ने बैटरी सहित अन्य सामग्री बरामद किया है.

एसिड अटैक का आरोपी गिरफ्तार – पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत

एसपी आशीष भारती ने कहा उक्त मामले में जल्द चार्जसीट कर दोषी को सजा दिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था, लेकिन गठित पुलिस टीम ने मामले को उद्भेदन करते हुए घटना के अंजाम देने वाले एसिड अटैक का आरोपी मनचले युवक को गिरफ्तार किया है.

टीम में शामिल पुलिसकर्मी को पुरस्कृत भी किया जाएगा.

एसिड अटैक का आरोपी: पीड़ित का चल रहा इलाज

गौरतलब हो कि शिवपुर में अपने बरामदे में महिला बैठी थी तभी उसी गांव के सुमंत साह ने आपसी विवाद में तेजाब फेंका था जिसमें महिला के पुत्र और पुत्री झुलस गए जिनका इलाज अभी जारी है. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि मामले की लिपापोती करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्ट: दयानंद

कार शोरूम के कर्मी से लूट मामले का खुलासा, 18 लाख के साथ 6 लोग गिरफ्तार

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...