Commercial Advertisment

पहली बार रांची में खेलेंगे ईशान किशन, ऐसा रहेगा मौसम

11 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था, लगभग दो हजार जवान रहेंगे तैनात

रांची : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला जाएगा.

रांची में ईशान किशन पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में अपने घरेलू मैदान में खेलते दिखेंगे.

वनडे सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 रनों से हरा दिया था.

लेकिन अब टीम इंडिया रांची में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी.

अगर रांची में वनडे रिकॉर्ड को देखें तो यहां टीम इंडिया ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं.

इस दौरान भारत ने दो मैचों में जीत हासिल की है. टीम इंडिया ने यहां पहला मैच 2013 में खेला था.

ईशान किशन पर रहेगी रांचीवासियों की नजर

जेएससीए स्टेडियम में आज खेले जाने वाले मैच में ईशान किशन पर रांचीवासियों की नजर रहेगी.

टीम इंडिया में शामिल विकेटकीपर बललेबाज ईशान किशन का भी यह होम ग्राउंड है.

मैच की पूर्व संध्या उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास किया.

इससे रविवार को होने वाले मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है.

11 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

स्टेडियम के असपास 11 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.

मैच खत्म होने के बाद 50 से अधिक ट्रैफिक जवान स्टेडियम जानेवाले रास्तों पर प्रतिनियुक्त किये गये हैं.

मैच को लेकर स्पेशल मौसम बुलेटिन जारी

9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले वन डे मैच को लेकर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से स्पेशल बुलेटिन जारी किया गया है.

विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी कोई वेदर सिस्टम नहीं है,

जो भी बारिश देखने को मिलेगी, वह थंडरस्टोम-इंड्यूसिटी वर्षा देखने को मिलेगी.

ये बारिश 10 से 15 किलोमीटर के एरिया में होती है, जहां थंडर क्लाउट बनता है, वहीं बारिश होती है.

उन्होंने कहा कि बारिश की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी करने से कल के मैच में कोई खलल नहीं पड़ेगा.

ईशान किशन: मैच को लेकर बदली गई ट्रैफिक व्यवस्था

मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जेएससीए स्टेडियम से जुड़ने वाले रास्तों की

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. साथ ही पार्किंग भी निर्धारित की गयी है.

मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम तक पहुंचने के लिए मैच की समाप्ति के बाद

स्टेडियम से निकल अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों को निर्धारित रूट से ही आना-जाना होगा.

शहर में धारा 144 लागू

9 अक्टूबर को वनडे मैच के साथ ही ईद मिलाद उन नबी पर्व को देखते हुए शहर के कई इलाकों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्णय लिया गया है. हालांकि यह आदेश स्टेडियम और आसपास के इलाके में लागू नहीं होगा. शहर के मेन रोड, अल्बर्ट एक्का चौक और राजेंद्र चौक इलाके में यह आदेश प्रभावी होगा.

ईशान किशन: मैच को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वन डे मैच को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये है. स्टेडियम के अंदर और बाहर 1500-2000 से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. कई आईपीएस अधिकारियों के अलावा डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकरियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है.

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...