RJD की बैठक में जगदानंद सिंह के शामिल होने पर संशय

पटना : राजद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू होगा. यह बैठक दिल्ली के

एनडीएमसी कन्वेंशन सेंट्रल हॉल में होगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजद के

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं.

उनके जाने पर संशय बरकरार है. क्योंकि वे अभी तक दिल्ली नहीं पहुंचे हैं.

बताया जा रहा है कि तबियत खराब होने के कारण जगदानंद सिंह दिल्ली में होने वाले बैठक में शामिल नहीं होंगे.

जगदानंद ने तबीयत खराब होने का दिया हवाला

वहीं तेजस्वी यादव को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर

प्रस्ताव लाए जाने पर संशय बरकरार है. दरअसल, तेजस्वी को ये पद देने का प्रस्ताव

बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिया था, मगर वे खुद ही अभी दिल्ली नहीं पहुंचे हैं.

उनके आरजेडी की बैठक में शामिल होने के आसार कम हैं.

जगदानंद ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया है. मगर सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद वे

पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं, उनके आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की भी अटकलें हैं.

जगदानंद सिंह: राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का होगा चुनाव

कार्यक्रम के मुताबिक दिल्ली में रविवार को एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में

निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक और

पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.

इसके बाद सोमवार 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा.

लालू यादव को फिर से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए आरजेडी में नया पद बनाए जाने की चर्चा है. बताया जा रहा है कि आरजेडी के अधिवेशन में तेजस्वी को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो आरजेडी के इतिहास में पहली बार कोई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनेगा. पार्टी में अभी ऐसा कोई पद नहीं है, मगर तेजस्वी के लिए इसका सृजन हो सकता है.

जगदानंद सिंह: आरजेडी में सबकुछ ठीक नहीं

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद आरजेडी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. महागठबंधन सरकार के गठन के कुछ दिनों बाद ही अपहरण केस से विवादों में आए मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा दे दिया. हाल ही में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने भी नीतीश कैबिनेट से अपना त्यागपत्र सौंप दिया. वे सरकार बनने के बाद से बागी तेवर के चलते चर्चा में थे.

जगदानंद सिंह के इस्तीफे की चल रही अटकलें

सुधाकर के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद अब उनके पिता और आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी नाराज चल रहे हैं. उनके भी इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही हैं. पिछले दिनों लालू यादव से उनके मिलने के कयास लगाए गए, लेकिन वे उनसे मुलाकात के लिए दिल्ली ही नहीं गए. अब पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है, जिसमें बिहार समेत देशभर से पार्टी के छोटे-बड़े सभी नेता जुट रहे हैं लेकिन जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे हैं. इससे सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

RJD सम्मेलन में तेज प्रताप का बड़ा धमाका

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...