BJP और JDU के 35 नेता RJD में शामिल, जगदानंद ने दिलायी सदस्यता

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बीजेपी और जदयू के 35 नेता राजद में शामिल हुए। समस्तीपुर जिले के 35 नेता राजद में शामिल हुए। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सभी की सदस्यता दिलाई। पूर्व मंत्री आलोक मेहता के समक्ष राजद की सदस्यता ली। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

किसी को जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता – जगदानंद सिंह

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। विगत दिनों में राजद के बड़े नेताओं की इस्तीफे पर कहा कि इक्के-दुक्के के लोग जो स्वार्थ के राजनीति के लिए हमारे यहां थे। उनके जाने और आने से राष्ट्रीय जनता दल को कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे नेताओं के जाने से ना पार्टी मजबूत होता है और ना ही कमजोर होता है। राष्ट्रीय जनता दल अपने विचारधारा पर चलती है। राजद की नीतियां आम लोगों के लिए है, बेरोजगारों के लिए है किसानों के लिए है।

यह भी देखें :

जगदानंद सिंह ने कहा कि जिस दिन बिहार की ताकत तेजस्वी के हाथ में होगी। उस दिन अराजक तत्व पर कार्रवाई की जाएगी और बिहार शांतिपूर्ण माहौल में होगी। पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के मुलाकात के बाद कहा कि 2025 में भी नीतीश कुमार के अलावा दूसरा कोई नहीं होगा। जगदानंद सिंह ने कहा कि यह सभी को पता है कि कौन किसको बचाता है और किसको फंसाता है। अनंत सिंह को किसने गाली दी थी किसने जेल में बंद किया था फिर उनसे गला मिला। कौन एके-47 का आरोप लगाता है फिर कैसे उसको खत्म कर देता है। नीतीश कुमार का चेहरा फंसाने और बचाने वाला है या साबित हो चुका है। जगदानंद ने कहा कि भाजपा के संस्कार के साथ नीतीश कुमार मिल गए हैं। वहीं फसाते हैं और वही बचाते हैं। नीतीश ही सभी को जेल में भेजते हैं और फिर राजनीतिक लाभ के लिए उनको निकलवाते हैं।

RJD Office 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : आयशा हुई हादसे की शिकार, मां ने लगायी गुहार, कहा- जल्द गि’रफ्तार हो दोषी

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...