Advertisment

EC चिट्ठी पर बोले राज्यपाल- लिफाफा खोलना मेरा अधिकार

आर्का जैन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रमेश बैस

Governor Ramesh Bais attended the convocation ceremony of Arka Jain University

जब तक झारखंड में हूं बेहतर करूंगा शिक्षा प्रणाली

सरायकेला : निर्वाचन आयोग के द्वारा राज्यपाल को भेजे गये चिट्ठी के अब नहीं खोले जाने पर

रमेश बैस ने कहा कि लिफाफा खोलना या ना खोलना मुझ पर निर्भर है.

राज्यपाल ने कहा कि हेमंत सरकार से मेरा कोई तकरार नहीं है. मैं एक संवैधानिक पद पर आसीन हूं.

इसलिए यह मेरे ऊपर निर्भर करता है कि मैं बंद लिफाफा खोलूं या नहीं.

ये बयान उन्होंने आर्का जैन विश्वविद्यालय (Arka Jain University) के दीक्षांत समारोह

( Convocation Ceremony ) में शामिल होने के बाद मीडिया से पूछे गये सवाल पर कही.

बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की

सदस्यता को लेकर राज्यपाल ने कहा था कि निर्वाचन आयोग ने जो लिफाफा भेजा था,

वह इतना चिपक गया है कि खुल ही नहीं रहा है.

राज्यपाल का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल भी हुआ था.

EC चिट्ठी: सीएम हेमंत पर खनन लीज पट्टा आवंटन करने का आरोप

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन पर अपने पद पर

रहते हुए अपने नाम रांची के अनगड़ा में एक खनन लीज पट्टा आवंटन करने का आरोप लगाया था.

इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल रमेश बैस और निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी. इसके बाद राज्यपाल ने चुनाव आयोग को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था. भारत निर्वाचन आयोग ने 25 अगस्त को अपनी रिपोर्ट बंद लिफाफे में राजभवन भेज दिया था. अब राज्यपाल को अंतिम निर्णय लेना है. बताया ये भी जा रहा है कि आयोग ने मुख्यमंत्री की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है.

arka jain 22Scope News

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर स्थित आर्का जैन विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में सोमवार को राज्यपाल रमेश बैस शामिल हुए. राज्यपाल रमेश बैस को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया, जिसके बाद पारंपरिक नृत्य संगीत से राज्यपाल का अभिनंदन करते हुए उन्हें मंच पर आसीन कराया गया. दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल ने आर्का जैन विश्वविद्यालय (Arka Jain University) के छात्र – छात्राओं को उपाधि और टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया.

arka jain1 22Scope News

31 छात्रों को मिला गोल्ड मेडल

राज्यपाल ने यहां 31 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया. 4 पीएचडी स्कॉलर छात्रों को डॉक्टरेट की उपाधि दी गई, इसके अलावा कुल 1800 छात्र – छात्राओं के बीच डिग्री सर्टिफिकेट बांटे गए. दीक्षांत समारोह में सम्मानित अतिथियों में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पश्चिम सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, अर्का जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएस रज्जी मुख्य रूप से शामिल रहे.

EC चिट्ठी: राज्य में क्वालिटी एजुकेशन पर हो फोकस

राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि, राज्य में क्वांटिटी नहीं बल्कि क्वालिटी एजुकेशन स्थापित हो, ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं. राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालय के शिक्षा प्रणाली के संबंध में कहा कि अक्सर सुनने को मिलता है कि निजी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई नहीं होती और छात्रों को सर्टिफिकेट बांट दिए जाते हैं. लेकिन ऐसा प्रयास होगा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राज्य में ही मिले ताकि राज्य के छात्रों को शिक्षा के लिए पलायन ना करना पड़े. राज्यपाल ने कहा कि जब तक ये झारखंड में रहेंगे तब तक राज्य के शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर करने का काम करते रहेंगे.

रिपोर्ट: बिपिन

ढाई साल की वाणी ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, ‘इंडिया बुक ऑफ...

गयाजी : बिहार के गया जिले के कोच प्रखंड के उतरेन गांव की रहने वाली दो साल 10 महीने की वाणी अपनी अनोखी प्रतिभा...

फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब बरामद, 21 बाइक...

गयाजी : गयाजी जिले में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहपुर थाना क्षेत्र के हलमता जंगल से करीब 3500...

झारखंड से संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में युवती गिरफ्तार,...

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में 22 वर्षीय अर्पिता सरकार को...