धनबाद : बाघमारा के कतरास भाजपा कार्यालय में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने हेमंत सरकार पर गम्भीर आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत के दौरान ढुल्लू महतो ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने कहा कि जेएमएम सरकार के गठन के बाद बाघमारा में लगातार बमबाजी, गोलीबारी की घटना हो रही है। गैंगस्टरों की गतिविधि बढ़ गई है। ऐसे में विधायक होने पर भी मेरे सुरक्षा में प्रतिनियुक्त गार्डों की संख्या घटा दी गयी। कभी भी मेरी हत्या हो सकती है, जिसका जिम्मेदार झारखंड सरकार और धनबाद जिला प्रशासन होगा। हाल के दिनों में घटी आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जाहिर किया।
जलेश्वर महतो पर साधा निशाना
वहीं बाघमारा के पूर्व विधायक सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो पर भी प्रहार करते हुए कहा कि जिनका इतिहास आपराधिक चरित्र का रहा है, आज सत्ता में होने के कारण स्थानीय प्रशासन उनके इशारे पर काम कर रही है। जो स्थिति बाघमारा में बनी हुई है उसके लिए कहीं न कहीं सत्ता पक्ष के नेता ही जिम्मेदार हैं।
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल
Highlights


















