औरंगाबाद : जिले के मदनपुर प्रखंड के तीन गांव में डायरिया ने अपना कहर बरपा दिया है। डायरिया की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच बच्चे अभी आक्रांत हैं। इन सभी का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक अचानक बच्चों को उल्टी दस्त होने लगा, आनन-फानन में परिवार वालों ने बच्चों को ले औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों की मौत हो गई। वहीं पांच बच्चे का इलाज चल रहा है।
हैरानी की बात यह है कि अभी तक गांव में मेडिकल टीम नहीं पहुंच सकी। अस्पताल में आठ घंटे बीत जाने के बाद भी शव को नहीं उठाया गया। अस्पताल की कुव्यवस्था देख प्रमोद सिंह आग बबूला हो गए। उन्होंने कहा कि गांव के गांव मर जायेगा तो कौन देखेगा इन्हें। जब उन्होंने सिविल सर्जन को फोन लगाया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। फिर उन्होंने डीपीएम को फोन लगाया तो डीपीएम ने उनका फोन नहीं उठाया। थक हार कर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को फोन लगाया तो उन्होंने तो फोन उठाया और सारी बातों को सुना तब जाकर जिलाधिकारी के पहल पर शव को हटाया गया है।
रिपोर्ट : दीनानाथ


















