Patna- अति पिछड़ा आरक्षण की लड़ाई- उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह साफ कर दिया है कि नगर निकाय चुनाव किसी भी कीमत पर बगैर आरक्षण के नहीं होना जा रहा.
उन्होंने कहा है कि यदि हम आरक्षण नहीं चाहते तो चुनाव करवा दिये होते, लेकिन हमारी लड़ाई अतिपिछड़ी जातियों को आरक्षण देने को लेकर है, हम किसी भी कीमत पर इससे पीछे नहीं हटने वाले,
यही कारण है कि हम इस मामले में सुप्रीम कोर्ट गये हैं, कोर्ट से अति पिछड़ों के साथ न्याय की गुहार लगायी है.
कोर्ट में लड़ी जायेगी अति पिछड़ा आरक्षण की लड़ाई
उन्होंने कहा कि कोर्ट में हमने बड़ा से बड़ा वकील खड़ा किया है. लेकिन हमसे पहले कौन ता नगर विकास मंत्री, उनके द्वारा क्या किया गया था, गड़बड़ी तो वहां से हुई है, यह सब को पता चल गया है कि अति पिछड़ी जातियों के आरक्षण की दुश्मन कौन है. किसके द्वारा उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है.
अमित शाह के इस बयान पर की महागठबंधन के लोग लोकनायक जयप्रकाश के अनुयायी नहीं है, तेजस्वी यादव ने कहा कि इवेंट मैनेजमैंट करने वालों पर हम क्या टिप्पणी करें.
अमित शाह का जेपी मुवमेंट से क्या लेना देना है,
जेपी के किस वसूल पर वह चल रहे हैं पूरा देश उसका गवाह है.
चुनिंदा लोगों को साथ लेकर देश हांका जा रहा
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज का हालात तो और भी बुरा है,
पूरे देश में अघोषित तौर इमरजेंसी लागू है, लेकिन कोई भी इस पर बोलने को तैयार नहीं है.
हम उस युग में जी रहे हैं,
जहां भारत सरकार में किसी की कोई सुनवाई या कार्रवाई नहीं होती.
सिर्फ चुनिंदा लोगों को साथ लेकर देश हांका जा रहा है.
जगनानंद सिंह चेहरा दिखाने वाले नहीं, काम करने वाले नेता
प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी को महज अफवाह बताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि
आप लोगों को जगदाबाबू की समझ नहीं है,
वह चेहरा दिखलाने वाले नेता नहीं है,
काम ही उनकी पहचान है. पार्टी में जो निर्णय होता है, वह सभी को मान्य होता है,
हां अलग अलग राय हो सकती है, चर्चा होती रहती है.
उपचुनाव में दोनों सीट पर राजद जितने जा रही है.
बोचहा के बाद हम जीत की ओर कदम बढ़ा चुके हैं.
क्या सुधाकर के बाद अनंत सिंह से भी पल्ला झाड़ेंगे तेजस्वी
Highlights







